हर मर्ज की दवा है सेब का सिरका, हेल्थ बेनिफिट्स जान चौंक जाएंगे आप


 

सेब का सिरका (एपल साइडर विनेगर) अधिकतर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। यह सिरके का ही एक प्रकार है, जिसे सेब के रस को फरमेंट करके बनाया जाता है। एपल साइडर विनेगर को सुबह खाली पेट में पीने के कई फायदे हैं। ये ना सिर्फ वजन घटाने के लिए किसी वरदान से कम है बल्कि ये आपकी स्किन और बालों के लिए भी किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। सेब के सिरके को सुबह खाली पेट पीने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सेब के सिरका के इस्तेमाल से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके उपयोग की बात करें, तो इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन, एपल साइडर विनेगर पीने के और भी कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। दरअसल इसमें विटामिन बी, सी, एसिटिक एसिड के साथ-साथ साइट्रिक एसिड की भी भरपूर मात्रा होती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि सेब का सिरका पीने के बाद इंसुलिन बूस्ट होने के साथ ब्लड शुगर के लेवल में सुधार होता है। 


क्या है सेब का सिरका?

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि एपल साइडर विनेगर को सेब के रस को फरमेंट करके तैयार किया जाता है। फर्मेन्टेड रस में एथिल अल्कोहल होता है, जो एसीटोबैक्टर नामक सूक्ष्म जीव द्वारा एसिटिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है। एपल साइडर विनेगर में विटामिन के साथ कई अन्य पोषक तत्व मौजूद रहते है। आशा करते हैं कि इस आर्टिकल को पढऩे के बाद आपकों जानने में आसानी हुई होगी कि एपल साइडर विनेगर क्या है? अब आगे विस्तार से जानते हैं कि शरीर के लिए सेब के सिरके के क्या फायदे होते है और क्या नुकसान, साथ ही यह भी जानेंगे कि एपल साइडर विनेगर के उपयोग के बारे में। 


READ MORE: "साइलेंट किलर" है ये 8 खतरनाक बीमारी, जो चुपके से आपके शरीर में करती है प्रवेश, जानिये इसके लक्षण


सुबह खाली पेट एपल साइडर विनेगर पीने के हेल्थ बेनिफिट्स


1. वजन कम करने के लिए एपल विनेगर के फायदे

सेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। सेब सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड फैट को बर्न करने में सहायता करती है। साथ ही यह शरीर में फैट जमने भी नहीं देता है। दरअसल, मोटापे से ग्रसित चूहों पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एसिटिक एसिड वसा के जमाव को रोकता है। वहीं, 175 मनुष्यों पर किए एक अध्ययन में भी इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं। इन अध्ययनों के आधार पर एपल साइडर विनेगर के फायदे वजन कम करने में दिख सकते हैं। लेकिन, इसके साथ सही डाइट और व्यायाम करना भी बेहद महत्वपूर्ण है।


2. पाचन, गैस और ब्लोटिंग संबंधी समस्या से छुटकारा

पाचन और गैस जैसी पेट की समस्या आजकल आम हो चुकी है। खाना ठीक से न पचने के कारण गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खाली में सेब का सिरका पीने से पाचन को तेज़ करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंजाइम को सक्रिय करता है। पेट और शरीर में बहुत सारे एंजाइम होते है जो कि सुप्त अवस्था में रहते हैं। एसिड इन एंजाइमों को सक्रिय कर प्रोटीन को तोडऩे और भोजन को तेज़ी से पचाने में मदद करता है। इसलिए रोज सुबह उठकर सेब के सिरके के सेवन से आप पूरा दिन हल्का भी महसूस करते हैं।


3. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत

एपल साइडर विनेगर अपने एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ के साथ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं। यह इंफेक्शन के खिलाफ लड़ाई को तेज़ करने के लिए व्हाइट ब्लड सेल्स को उत्तेजित करता है। साथ ही एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसका संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है।


READ MORE: जानिए शिलाजीत के हैरान करने वाले फायदें


4. कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हृदय रोग और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। ऐसे में इससे बचाव के लिए एपल साइडर विनेगर मददगार हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में सहायक पाया गया है। साथ ही एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम करने के साथ एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बूस्ट करने में मदद करती है। जिससे हार्ट अटैक से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।


5. डायबिटीज/ब्लड शुगर को करें कंट्रोल 

डायबिटीज/ब्लड शुगर के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, चूहों पर किए गए एक शोध से पता चलता है कि सिरका के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा एसिटिक एसिड में एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज की समस्या को भी कम करने में मददगार साबित होते है। 

6. मिनरल्स एब्सॉर्ब करने में मददगार

हमारे शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन को एब्सॉर्ब करने के लिए एक निश्चित पीएच की आवश्यकता पड़ती है। अगर किसी व्यक्ति का पेट बहुत अधिक एल्कलाइन है, तो आप उतने मिनरल्स को एब्सॉर्ब ही नहीं कर पाएंगे। आपके शरीर में विटामिन के, सी और यहां तक कि बी-12 को एब्सॉर्ब करने के लिए एसिड की आवश्यकता होती है।


READ MORE: ई-सिगरेट पीने वाले हो जाए सावधान: स्टडी में दावा; फेफड़ों में होती है गंभीर बीमारी


7. स्किन हेल्थ में सुधार कर सकता है

एपल साइडर विनेगर आपके ड्राई स्किन और एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशंस के लिए एक सामान्य उपाय साबित हो सकते है। ऐसा देखा गया है कि स्किन नैचुरली एसिडिक होती है। इसलिए एपल साइड विनेगर प्राकृतिक पीएच को फिर से बैलेंस करने में मदद कर सकता है, और स्किन में सुधार कर ग्लो करने में मददगार होता है। साथ ही इसमें मौदूज एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ एक्जिमा और अन्य स्किन इन्फेक्शन्स को रोकने में मदद करता है।


8. हानिकारक बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करता है

सिरका आमतौर पर चीजों को इंफेक्शन मुक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह जूँ, नाखून फंगस, मुहासे और कान से जुड़े इंफेक्श के उपचार तो करता ही है साथ ही विनेगर एक फ़ूड प्रेजऱवेटिव भी है। यह खाने को बैक्टीरिया से खराब होने रोकथाम करता है।


9. दांतों की सफाई में सहायक

एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार सेब का सिरका दांतों में कीड़े की सफाई करने के लिए भी किया जाता है। साथ ही सेब का सिरका दांतो के पीलेपन के लिए ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है। जिससे दांतों की निखार में मददगार साबित भी होता है। हालांकि, शोध में यह बात बताया गया है कि इसका अधिक उपयोग करने से दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए, आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।


10.  जोड़ों के दर्द में आराम

सेब के सिरके में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी जो की जोड़ों के दर्द या परेशानी को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा सेब के सिरके में मौजूद एंटिनोसाइसेप्टिव के कारण जलन से राहत मिलती है।


11. बालों के लिए लाभकारी

बालों में शैम्पू करने के बाद पानी में थोड़ा सेब का सिरका मिलाएं और उससे बालों को धो लें। इससे बाल स्वस्थ और चमकदार हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है और यह लोगों के उपयोग और धारणाओं के आधार पर है। ऐसे में उपयोग से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय भी जरूर लें।


READ MORE: जिद्दी शराब को छोड़ने अपनाये स्टेप बाय स्टेप तरीका


सेब के सिरके का कैसे उपयोग करें

1. इसे सुबह के जूस में निश्चिम मात्रा में मिलाकर पी सकते हैं। 

2. एक चम्मच सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तेजी से मोटापा कम हो सकता है।

3. एक या दो चम्मच सिरका सुबह उठकर खाली पेट में पी सकते हैं। 

4. सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. पानी में सेब के सिरके को मिलाकर उससे बाल भी धो सकते हैं।


सावधानियां और नुकसान

1. अधिक मात्रा में पीने से खाने में कमी की समस्या हो सकती है। 

2. इसका अनियमित तरीके से सेवन से मतली और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। 

3. ज्यादा एसिटिक एसिड होने के कारण दांतों को भी खराब कर सकती है।

4. आपकी त्वचा सेंसेटिव है तो सिरके के इस्तेमाल से बचें।


नोट: एपल साइडर विनेगर के फायदे उठाने के लिए सीमित मात्रा और सही तरीके से उपयोग करें। इस लेख में सेब के सिरके के फायदे और नुकसान, दोनों बताए गए हैं, इसलिए बेहतर है कि इन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करें। इसलिए, बेहतर है कि सेब के सिरका के फायदे के लिए इसका उपयोग सावधानीपूर्वक ही करें। आप चाहें, तो इसके उपयोग से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह सलाह के बाद उपयोग करें। अगर कोई समस्या होने पर इसका सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेनी चाहिए साथ ही गर्भावस्था में भी सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।


READ MORE

अपनी त्वचा के लिए सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करे... कब, कितना और कैसे अप्लाई करें सनस्क्रीन


स्मार्टफोन कैसे हमारी सेहत को कर रहा खराब... जानिए कितने घंटे मोबाइल चलाना है सेफ


कहीं तनाव आपको मानसिक रूप से बीमार न कर दे, जानिये कैसे रखें दिमाग को हेल्दी


कैंसर क्या है? पूरी जानकारी...


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.