बालों और त्वचा के लिए ही नहीं संपूर्ण सेहत के लिए भी गुणकारी है ये अमृतफल


 

आंवला, आयुर्वेद में "अमृत" के समान माना जाता है और इसलिए इसे "अमृत फल" भी कहा जाता है। इसे चाइनीज मेडिसिन भी "लाइफ सेवर" कहती है, जिसे इससे मिलने वाले विटामिन्स, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर राशि के लिए जाना जाता है। यह पूरे शरीर के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक है। 




7 दिनों में देखें आंवला के चमत्कार, बालों में दिखेंगे पॉजिटिव चेंजेज

आंवले में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारी सेल्स को फ्री रेडिकल्स के होने वाले डैमेज से प्रोटेक्ट करता है। अगर कोई व्यक्ति 90 दिनों तक आंवला बालों में लगाता है, तो उसके बाल न केवल झड़ना बंद हो जाएंगे, बल्कि वे काले भी होने लगेंगे। इसके साथ ही, इसे कंज्यूम करने से सिर्फ 7 दिनों में आप बालों में इसके पॉजिटिव चेंजेज को नोटिस करेंगे। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो प्योर आंवला ऑयल को कोकोनट ऑयल में मिलाकर लगाएं। इससे आपके बाल 90 प्रतिशत तक झड़ना रुक जाएगा। इसके अलावा, यह बालों में डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे बालों की क्वालिटी इंप्रूव होती है। 


READ MORE: इन 4 चीजों का करे सही तरीके से इस्तेमाल, क्योंकि खाते ही बन जाती हैं 'जहर', कर सकती हैं बीमार!


लिवर, डायबिटीज, स्टमक, फैटी लिवर के लिए रामबाण

आंवला लिवर के लिए काफी फायदेमंद है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में हुए डैमेज को ठीक करते हैं और लिवर की सूजन को कम करते हैं। यह खासतर से नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के लिए फायदेमंद है। आंवला डायबिटीज में भी मददगार है, क्योंकि इसमें क्रोमियम होता है जो इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। यह ब्लड शुगर को स्टेबलाइज करके रखता है और इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसके अलावा, यह स्टमक इश्यूज के लिए भी फायदेमंद है, जैसे कि आईबीएस, कॉन्स्टिपेशन, गैस, एसिडिटी, हार्टबर्न, और यूटीआई को कंट्रोल करने में मदद करता है।


READ MORE: बीमारियों से बचने के लिए शरीर को कैसे करें डिटॉक्स


आंतों, त्वचा की निखार और एसिडिटी में मददगार

आंवला आंतों को डिटॉक्स करने में मदद करता है और आपके गट को स्वस्थ रखने में सहारा प्रदान करता है साथ ही त्वचा में निखार के लिए आप आंवला का उपयोग कर सकते है। यह एसिडिटी से राहत दिलाता है और अल्सर्स को भी नहीं होने देता। आंवला की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप इसे रात को नहीं लें, बल्कि दोपहर को खाने के साथ ले सकते हैं। आंवला फेफड़ों को मजबूती प्रदान करता है, जिससे धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को सिगरेट से दूर रहने में मदद करती है। इसके साथ ही, आंवला ब्रेन फंक्शन को सुधारने में सहायक है। हमारी हड्डियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है और उन्हें लंबे समय तक डैमेज से बचाता है। यह रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स जैसे टीबी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा आदि में भी मदद करता है।


READ MORE: कलौंजी: मेमोरी, अस्थमा, वजन प्रबंधन, डेंटल हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए एक वरदान


फीमेल स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी गुण

फीमेल इश्यूज जैसे कई समस्याओं में भी आंवला लाभकारी है। इससे ओवुलेशन सही समय पर होता है, इनफर्टिलिटी को रोकने में मदद मिलती है, और पीरियड्स में अधिक पेन या अन्य समस्याएं होने पर भी राहत प्रदान करता है। एक रोज का आंवला लेना शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी सहायक है, क्योंकि यह शरीर से सभी कचरे को बाहर निकाल देता है। 


READ MORE: मखाना मतलब डायबिटिक्स से लेकर यौन स्वास्थ्य तक, जानिए इस सुपरफूड के गुणकारी फायदे


आंवला के सेवन से बेली फैट को कम करें

आंवला आंखों के स्वास्थ्य की भी देखभाल करता है। आंवला आंखों की चश्मा और नंबर की समस्याओं को भी कम करने में सहायता करता है। आंवला का नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बनी रहती है और यह सुरक्षित रूप से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंवला खून को शुद्ध करने में भी मदद कर सकता है, जिससे रक्त में अम्लता की अधिशेषता को कम करने में सहारा मिलता है। इससे टॉक्सिन्स हट जाते हैं और आंवला खून की सप्लाई में सुधार करके वेट लॉस में मदद कर सकता है, विशेषकर बेली फैट को कम करने में।


READ MORE: नाभि में तेल लगाने पर मिलते हैं आश्चर्यजनक फायदे


दिनचर्या में शामिल करें और सुपरफूड्स के फायदे उठाएं

आंवला को नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और यह वजन घटाने में सहायक हो सकता है। इसे आप जूस, सूखा पाउडर, चटनी, मुरब्बा, और अचार रूपों में भी उपयोग कर सकते हैं। ध्यान दें, आपको इसे खाने से पहले या बाद में कुल्ला करना चाहिए ताकि आपके दांतों को नुकसान ना हो। इसका नियमित सेवन करने से आप आंवला के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इसे अपने दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को सुधार सकते हैं।


READ MORE


हर मर्ज की दवा है सेब का सिरका, हेल्थ बेनिफिट्स जान चौंक जाएंगे आप


"साइलेंट किलर" है ये 8 खतरनाक बीमारी, जो चुपके से आपके शरीर में करती है प्रवेश, जानिये इसके लक्षण


जानिए शिलाजीत के हैरान करने वाले फायदें


ई-सिगरेट पीने वाले हो जाए सावधान: स्टडी में दावा; फेफड़ों में होती है गंभीर बीमारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.